फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के बीच जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को विवश हैं प्राथमिक विद्यालय बिंटोलिया के बच्चे

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के प्राथमिक विद्यालय बिंटोलिया में जमीन पर बैठ क - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर गांव के बिंदटोलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच तो दूर टाट की भी व्यवस्था नहीं की जा सकी है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सुविधाएं बहाल करने की गुहार लगाई है। विद्यालय में 77 बच्चों का नामांकन है। शिक्षा सत्र का तीसरा माह बीतने को है, लेकिन बच्चों को बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी है। विद्यालय में न तो बैठने के लिए बेंच और टाट पट्टी है और न ही किचेन पर शेड है। विद्यालय में जगह-जगह गंदगी है। इन्हीं के बीच बच्चों को जमीन पर बैठा कर पढ़ाया जा रहा और एमडीएम भोजन भी दिया जा रहा है। स्कूल में एक प्रधानाध्यापक सहित दो सहायक अध्यापक हैं। प्रधानाध्यापक अवशेष कुमार शर्मा ने बताया कि कोशिश करने के बाद भी शिक्षा विभाग बच्चों के बैठने के लिए टाट तक मुहैया नहीं करा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें