मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर समस्या सुनते जिला अधिकारी अरुण क
- फोटो : MAU
शनिवार को थाना समाधान दिवस पर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जन सुनवाई किया। इस दौरान कुल सात शिकायतें मिली।
जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय शनिवार को सुबह दस बजे मुंहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचे और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 6 शिकायतें और एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित मिली। जिसमें प्रधानपुर गांव में गाली गलौज को लेकर शौकत अली ने शिकायत दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसी तरह जमुई गांव निवासी शरीफ अहमद ने जमीन कब्जा करने की शिकायत किया। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
निराला देवी निवासी खुशामदपुर ने नाली विवाद को लेकर शिकायत किया। सभी शिकायत पहली बार थाना दिवस पर प्रस्तुत की गई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन विवाद और राजस्व से संबंधित शिकायतों को पुलिस की मदद से तत्काल निस्तारित किया जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश, एसडीएम अखिलेश सिंह यादव, कोतवाल शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
थाना दिवस में पहुंची 55 शिकायतें
शनिवार को सभी दस थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन किया, जिसमें 55 मामले पहुंचे। चिरैयाकोट थाना में पांच, दक्षिणटोला दो, दोहरीघाट में चार तो घोसी में ग्यारह, हलधरपुर में आठ मामले आए। इसीक्रम में कोपागंज में एक, कोतवाली में तीन तो मधुबन में दो और मुहम्मदाबाद गोहना में सात और रानीपुर में पांच, सरायलंखसी में छह तो रामपुर में एक मामले आए।