फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राजपूत करणी सेना ने फूंका उद्धव ठाकरे का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शुक्रवार को श्री राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में अर्नब गोस्वामी की तत्काल रिहाई के लिए गाजीपुर तिराहे पर उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका गया। श्री राजपूत करणी सेना ने हुंकार भरते हुए ऐलान किया कि यदि अर्नब गोस्वामी को रिहा नहीं किया गया तो श्री राजपुत करणी सेना समूचे देश में आंदोलन करेगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने के दौरान जिलाध्यद्वक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गोस्वामी के खिलाफ जो कर रही है वह करणी सेना की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने जैसा है। महाराष्ट्र सरकार की कारस्तानी लोकतंत्र को धूमिल करने वाली है। जो समूचे लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचा रही है। पुतला फूंकने के दौरान महामंत्री रितेश सिंह व उपाध्यक्ष कौशल सिंह, जिला मंत्री अभिषेक सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिकेश सिंह, रानीपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अंकित सिंह मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, अमन सिंह, सचिन सिंह, शिवम सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें