फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, चल रही तैयारियां

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सजावट के सामान की दुकान से खरीदारी करते ल - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां बाजार में पूजन सामग्री और सजावटी सामनों की खरीदारी से चहल-पहल बढ़ गई है तो वहीं कलाकार भी प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में उत्साह से मनाई जाएगी। ऐसे में पर्व में दो दिन ही बचे हैं और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर के सिंधी कालोनी, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, रोडवेज, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रों के घरों में झांकी सजाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही नगर के शीतला माता धाम, वनदेवी धाम, पावरहाउस स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, कैलाशपुरी मंदिर, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट सिंधी बाबा की कुटी आदि मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर पूजन अर्चन होगा। स्कूलों में भी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूजा पंडालों में स्थापित होने वाली भगवान कृष्ण की प्रतिमाएं नगर के भीटी अंधा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर बनाई जा रही हैं। मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकर्षक रुप देने में लगे हैं। जबकि पूजा सामग्री सहित विभिन्न सामानों की खरीदारी किए जाने से बाजार भी गुलजार हो उठे हैं। मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि 19 अगस्त को अष्टमी रात दो बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी। ऐसे में 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाना उचित है।

नगर के बाईपास रोड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मूर्तियों को अंतिम रूप देता मूर्तिकार।स?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें