फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल इलाकों में बंद रहीं दुकानें

विज्ञापन
नगर के सदर चौक पर शुक्रवार को बंद दुकानें।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी और कानपुर की घटना के विरोध में कुछ मुस्लिम संगठनों के आह्वान का असर शुक्रवार को जनपद में भी रहा। शहर के सदर चौक और मुहम्मदाबाद गोहना कसबे में दुकानें बंद रहीं। सुरक्षा के बीच मुसलमानों ने मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदों के बाहर फोर्स लगी रही तो अधिकारी भी तैनात रहे। ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस शहर का जायजा लेती रही।कानपुर की घटना के विरोध में कुछ मुस्लिम संगठनों की ओर से जुमा पर बंदी का एलान किया गया था। ऐसे में शासन की ओर से एलर्ट जारी किया गया था। शहर में सभी मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुरक्षा के बीच मस्जिदों में तयशुदा वक्त पर मुसलमानों ने सामूहिक रूप से जुमे की नमाज अदा की। नमाज में मुल्क में अमनचैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। नमाज खत्म हो जाने के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने घरों को रवाना हो गए। शहर में बंदी के बीच कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी सुबह से सतर्क रहे। वह कोतवाली में बैठकर स्थिति का जायजा लेते रहे। जबकि एएसपी टीएन त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सीओ सिटी धनंजय मिश्र, शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी और सरायलखंसी और दक्षिण टोला थानाध्यक्षों के साथ शहर का चक्रमण करके शांति व्यवस्था पर नजर रखे रहे। हालांकि बंदी के बाबत पूर्व पालिकाध्यक्ष बुनकर नेता अरशद जमाल ने बृहस्पतिवार की देर शाम को ही बयान जारी कर बंदी न रखे जाने की अपील की थी। लेकिन उनकी अपील का खास असर नहीं दिखा।

नगर के शाही कटरा मस्जिद के बाहर जुमें की नमाज के दौरान तैनात पुलिस फोर्स।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें