मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि वस्त्र होजरी रेडीमेड तथा बर्तन फुटवियर्स की दुकानों को तत्काल खुलवाया जाए। आगामी त्यौहारों पर बिक्री के लिए व्यापारियों ने बेशुमार माल खरीद कर दुकानों और गोदामों में डंप करके रखा है। यदि इस पर्व के अवसर पर उक्त माल की बिक्री नहीं हुई तो व्यवसायीगण बहुत ही विकट परिस्थितियों में पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के व्यवसायियों को व्यवसाय करने की व्यवस्था शासन और प्रशासन ने किया है, लेकिन यह होजरी रेडीमेड तथा बर्तन, फुटवियर्स के व्यापारियों के बारे में कोई सकारात्मक विचार नहीं किया। इस प्रकार का सौतेला व्यवस्था उचित नहीं है। यदि समय रहते उनके व्यवसाय चालू नहीं किए गए तो वे भयंकर आर्थिक समस्या से परेशान हो जाएंगे। सभी व्यवसायियों के अनुरूप उक्त व्यवसायियों को भी व्यवसाय करने की इस लाक़डाउन में सारे निर्देशों का पालन करते हुए छूट दी जाए। बैठक में बृजेश कुमार गुप्ता, सुभाष चंद कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, अशोक सिंह, अरुण कुमार जायसवाल, हाजी शकील अहमद, गिरधर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, श्याम मद्धेशिया, कपूर चंद मद्धेशिया, हाजी इफ्तेखार अलंकार, आनंद गुप्त, परवेज अहमद, वकील अहमद, सर्वदानंद बरनवाल आदि शामिल रहे।