फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मकर संक्रांति के लिए बढ़ी बाजारों में खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व को लेकर बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा, अदरी, पहसा आदि बाजारों में लाई, तिलवा, गुड़, पटौरा आदि की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों पर लोग साड़ियों और अन्य सामानों की खरीदारी करते रहे। मकर संक्रांति को लेकर दूध और दही की डिमांड बढ़ गई है। इसके चलते दूधिए भी दूध का रेट 40 से 50 रुपये किलो तक कर दिए हैं। लोग मकर संक्रांति से पहले ही दूध लेकर दही जमाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं युवाओं की पसंद ब्रांडेड कंपनियों की दही पहली पसंद बन रही है। इंदारा बजार के सड़क के पटरियों पर लगे दुकानों पर चूरा 40 से 50 रुपये प्रति किलो, भुना चूरा 50 से 60 रुपये, गुड़ 50 से 60, तिल 180 से 200 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं चिउरा का तिलवा का रेट 80 से 100 रुपये किलो, पटौरा 80 रुपये किलो बिक रहा था। अधिकांश लोग बंधे हुए तिलवा की बिक्री तेजी से हो रही है। हालांकि इस पर्व पर महंगाई का भी असर दिखाई दे रहा है। इंदारा बाजार के दुकानदार विशाल मद्वेशिया ने बताया कि महंगाई का कुछ असर दिख रहा है। लोग अपने बजट के अनुसार गुड़, तिल, तिलई, चूरा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें