इंदारा।कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार में बुधवार की देर शाम एक दुकानदार तथा ग्राहक में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिसमें दुकानदार का सिर फट गया, जिसके बाद घायल दुकानदार ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव निवासी रामचंद्र राजभर ने बताया कि इंदारा बाजार में उसकी देसी शराब के पास अंडा की दुकान है। बताया कि बुधवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे उसकी दुकान पर तीन लोग आए और मुझसे अंडा और गिलास लिया।
आरोप लगाया कि जब उसके द्वारा इसका रुपया मांगा गया तो वह तीनों गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उससे मारपीट करने लगे, इसी मारपीट में उसका सिर फट गया। पीड़ित दुकानदार के तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी गई है।