रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक के बकुची डांडीडीह की उचित दर विक्रेता प्रतिमा चौहान का निधन एक मई को हो गया । इसकी सूचना साक्ष्य सहित आपूर्ति निरीक्षक रतनपुरा सौरभ कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर को दी। नियमों के सापेक्ष उचित दर विक्रेता की मौत के बाद उसकी दुकान तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाती है। आपूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह द्वारा पत्रावली में उपलब्ध कराए गए साक्ष्य और आख्या के आधार पर उप जिलाधिकारी सदर ने उचित दर विक्रेता प्रतिमा चौहान की दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। एसडीएम ने इस दुकान को ऑनलाइन लिंक शॉप के द्वारा निकटवर्ती फेयर प्राइस शॉप डीलर छांगुर राम रजमलपुर से संबद्ध कर दिया है। एसडीएम ने उन्हें निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार राशन का उठान एवं वितरण सुनिश्चित करें।