बढ़ुआगोदाम परदहां ब्लाक के अंतर्गत बारी गांव सरवां मुख्यमार्ग पर शिवमंदिर में पवित्र माह सावन में दूसरे सोमवार को विधि विधान से शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर हर हर महादेव के नारों से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जौहरी ने शिवलिंग पर फूलमाला से पूजन किया। उन्होंने बताया कि जहां शिव मंदिर स्थापित होता है वहां भगवान शिव वास करते हैं। सावन महीने के दूसरे सोमवार को शंकर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना होना बहुत शौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सूरज चौहान, राजेश गुप्ता, रामबदन यादव, दिनेश यादव, अनिल यादव, मुसाफिर यादव आदि रहे। कार्यक्रम के आयोजक सुरजू यादव, ने सभी लोगों को प्रसाद वितरण कराया।