रतनपुरा। जंग के बीच यूक्रेन में फंसा रतनपुरा निवासी शिवम यादव के वतन लौटने की सूचना पर परिवार में जश्न का माहौल है। शिवम ने परिजनों को बुधवा को सूचना दी थी कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है। शिवम ने अपने ऊपर गुजरी मुसीबतों से परिजनों और गांव वालों को रूबरू किया तो सभी भावुक हो गए। अब परिजन उसके गांव लौटने का इंतजार कर रहे हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया शिवम यादव कई साथियों के साथ कीव में फंस गया था। युद्ध की खबर मिली थी तो परिजन उसकी सलामती की दुआ कर रहे थे। ऐसे में भारतीय दूतावास के जरिए कई छात्रों को स्वदेशी वापसी खबरों ने भी परिवार वालों को राहत दी। उधर, तहसील से प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिवम यादव की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए लेखपाल उमाकांत यादव उसके घर पहुंचे और ाता गीता यादव तथा पिता जय प्रकाश यादव से जानकारी ली। उसकी पूरी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया। बुधवार को शिवम ने व्हाट्सएप पर परिवार वालों को बताया कि वह सब सुरक्षित हैं और रोमानिया बॉर्डर से मुंबई पहुंच गए हैं।