फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: काॅलेज परिसर के शिव मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक काॅलेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही शिव प्रतिमा के वस्त्र को जला दिया। घटना की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। काॅलेज प्रबंधक ने थाने मेें तहरीर दी है।
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने शिव प्रतिमा के वस्त्र को भी जला दिया था। भगवान नंदी की प्रतिमा को उनके स्थान से दूसरे स्थान पर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो घटना की जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो गए। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। विद्यालय के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी कॉलेज के प्रबंधक को दी। घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। एसओजी की टीम भी घटना के संबंध में जानकारी ली। काॅलेज के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने रानीपुर थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें