फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गाजीपुर की शौर्या बनीं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की लिस्ट में शामिल शौर्या सिंह। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में गाजीपुर जिले की शौर्या सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वें इलेक्ट्रानिक चैनल पर होने वाली डिबेट में पार्टी का पक्ष रखेंगी। शौर्या सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने से जिले में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि शौर्या सिंह को सपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने की सूचना मिली है। नई टीम में युवाओं और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। शौर्या सिंह ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि यह जिम्मेदारी नेता जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विश्वास का परिणाम है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करूंगी। कार्यकर्ताओं ने शौर्या सिंह को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें