मधुबन के जजौली में आयोजित कुश्ती में दाव अजमाते पहलवान ।संवाद
स्थानीय तहसील क्षेत्र के जजौली में समाजसेवी रघुपति पांडेय की स्मृति में अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि कुश्ती से अनुशासन का बोध होता है। सरवा मऊ के शत्रुघ्न ने गाजीपुर के बादल को चित किया। ददरी बलिया के मुकेश और सरवा मऊ के अभिमन्यु के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। गोरखपुर के आशुतोष सरवा मऊ के सतपाल के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। बड़हलगंज गोरखपुर के सत्यपाल दादरी बलिया के शिव, बसिया राम मऊ के सत्यवान बड़हलगंज गोरखपुर के अभय, रामबाग बड़हलगंज के सचिन और गुलशन मधुबन की कुश्ती बराबरी पर रही। परासिया के हिमांशु और रामपुर सरवा के नौशाद, बसियाराम के विजय ददरी बलिया के अजय बड़हलगंज गोरखपुर के राहुल और कुंवरपुरवा मऊ के भोलू के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, आद्याशंकर मिश्र, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सोराव प्रयागराज, महावीर ने संतोष तिवारी ने विचार व्यक्त किए। समाजसेवी राम नक्षत्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संतोष तिवारी, हरिवंश यादव, अंकित पांडेय, भूपेंद्र पांडेय, भूप्पी, चंदकिशोर पांडेय, आलोक बरनवाल, बृजेश जायसवाल, बबलू शुक्ला मौजूद रहे।