फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक परिसर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार राय उर्फ बंटी शामिल हुए। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने, उन्नत बीजों का प्रयोग करने और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस दौरान कृषि विभाग के एडीओ रमेश यादव ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक अंगद प्रसाद, अवधेश राय, डॉ. आकांक्षा, रमेश यादव, आलोक यादव और प्रहलाद दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें