फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
मधुबन के सूरजपुरा गांव में आगलगी में मड़ई सहित सामान जलकर हुआ राख। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के सूरजपुरा गांव में रविवार की रात एक ग्रामीण की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। जिससे नकदी सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध आग लगाने का आरोप लगाते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी। सुरजपुरा निवासी मुकेश पटेल पुत्र लालमुनी पटेल मड़ई बनाकर परिवार के साथ रहता है। रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में आग लग गई। आग लगने पर मुकेश और परिजन किसी तरह से बाहर निकले और शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग से पूरी से मड़ई जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि आगलगी की घटना में सात हजार रुपये नकदी सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मुकेश पटेल ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें