फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शमशुल हसन अध्यक्ष तो हरिद्वार बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए वृहस्पतिवार को हुई मतगणना के बाद शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में आम सभा की बैठक हुई। बैठक में एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन

जिसमें शमशुल हसन अध्यक्ष और हरिद्वार राय महामंत्री निर्वाचित हुए।
घोषित परिणाम के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार अश्क , साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अवनीश कुमार गौतम और सुनित श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रशान्त कुमार त्रिपाठी चुने गये।
संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार राय और लल्लन भारद्वाज तथा कोषाध्यक्ष पद पर केदारनाथ गोड़ निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए हरिश्चन्द्र चौहान, युसुफ खान ,राजेन्द्र प्रसाद और मनोज कुमार सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए मनीष चन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पाण्डेय,राजेश चौधरी, उमेश कुमार सिंह और सर्वेश प्रजापति चुने गये। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य सैयद शादिक, सहायक चुनाव अधिकारी मुहम्मद इकबाल, जकी अहमद, रुपेश पांडेय,सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल, महामंत्री ऋषिकेश सिंह, शमसुल हसन, हरिद्वार राय, गनी अहमद नोमानी, कैलाश भारद्वाज, सत्येंद्र नाथ राय, फूलबदन यादव, रामनरेश यादव, ओमप्रकाश राय, सुनित श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें