फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुंतला चौहान बनी प्रदेश मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश कमेटी की घोषणा शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की। इसमें मऊ के घोसी निवासी भाजपा नेत्री शकुंतला चौहान को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। शकुंतला चौहान की घोषणा से जनपद के कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शकुंतला चौहान को बधाई देने के साथ ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश कमेटी में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने से गदगद शकुंतला चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा कहा की मै पूरे मनोयोग से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी तथा दाईत्व का निर्वहन करूंगी तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से धरातल पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें