आदर्श नगर पंचायत घोसी के सफाईकर्मी संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शकीला बानो को संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकीला बानो ने कहा कि वह सफाईकर्मियों की समस्याओं, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने सफाई कर्मियों के वेतन, सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण को प्राथमिकता देने की बात कही। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संघ मजबूत होगा और कर्मचारियों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष शकीला बानो को बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, ईओ अनिल कुमार, सफाई नायक रामाकांत चौहान, विमलेश कुमार,शकीला बानो,अनवरी बेगम आदि शामिल थे।