संवाद न्यूज एजेंसी ।चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का यौन शोषण गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सहजिया गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर चार वर्षो से करता रहा । जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो तो युवक ने इनकार कर दिया।युवती शनिवार को अपने पिता के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती से चार साल पहले गाजीपुर जनपद के दुल्ल्हपुर थाना क्षेत्र के सहजिया गांव निवासी युवक चंद्रशेखर चौहान 25 पुत्र राजेंद्र चौहान मिला । तभी से युवक युवती के घर आने जाने लगा। युवक ने युवती से शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबन्ध बनाता रहा । जब युवती और उसके परिवार के लोग शादी करने का दबाव बनाने लगे तो युवक यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया कि युवती दूसरी जाति की है।