मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवाररात गाजीपुर तिराहे के पास से गुलशन हत्याकांड में शामिल सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गुलशन हत्याकांड में शामिल आरोपी आनंद चौहान भागने की फिराक में गाजीपुर तिराहे पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया, कोतवाल ने बताया कि इससे पहले छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बताते चलें कि बीते 10 जून को रेलवे स्टेशन मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव की आरोपियों ने ईट पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी थी।