रामपुर बेलौली। मधुबन के वार्ड-8 निवासी संजय मद्धेशिया की तहरीर पर मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संजय मद्धेशिया ने दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को कार से बलिया के भीमपुरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में महुई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भीमपुरा थाना क्षेत्र के बलेसर निवासी आदित्य यादव, मधुबन के कचिला नारायणपुर निवासी संजीत यादव, शेषनाथ यादव सात लोग कार रोकवाकर गाली देने लगे। मारपीट कर घायल कर दिए और ईंट पत्थर से कार को क्षतिग्रस्त कर दिए। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।