कोपागंज। इटौराडोरीपुर निवासी महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विमल पत्नी अमरजीत राजभर ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पति, ससुर, सास, देवर व अन्य लोग आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। विमल ने आशंका जताई है कि उसकी और उसकी बच्ची के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। इस बाबत उसने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।