फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1.50 लाख रुपये की गुमशुदा सात मोबाइल बरामद कर पुलिस ने सौंपा

विज्ञापन
शहर कोतवाली में खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उनके लोगों को सौंपा गया।
विज्ञापन
मऊ। थाना कोतवाली नगर की साइबर पुलिस टीम ने गुम हुए सात मोबाइल बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सर्विलांस की मदद से इन मोबाइलों को खोज निकाला और तस्दीक के बाद बृहस्पतिवार को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी उज्ज्वल भारद्वाज, खीरीबाग निवासी आकाश पासवान, भीटी ओवरब्रिज निवासी संदीप प्रजापति, गाजीपुर जिले के बिजौरा गांव निवासी सदफ फातिमा, देवरिया जिले के सेमरा निवासी शत्रुघ्न यादव, अंबेडकर नगर जिले के जैनापुर निवासी धर्मेंद्र पाल, मिर्जापुर जिले के जग्गापट्टी निवासी शिव चंद्र मौर्य की मोबाइल शहर से गुम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें