फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना मकान के भेज दिया 55 हजार बिजली बिल, 36 हजार जमा भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/ घोसी। जनपद में बिजली विभाग के कारनामे सुनकर आप चकित रह जाएंगे। नया मामला कनेक्शन को पीडी कराने को लेकर है। वह भी उस मकान के कनेक्शन का जो पिछले सात साल से अस्तित्व में ही नहीं है। बिजली विभाग ने उसी मकान के नाम पर 55 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। बिल जमा कराने के लिए दबाव बनाकर उससे छूट का लाभ दिलाने को लेकर 36 हजार रुपया भी जमा करा लिया गया। उसके बाद भी पीड़ित को पीडी का कनेक्शन लेने के लिए विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन विभाग के जिम्मेदार अब फाइल के गायब होने की बात कह कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार को उर्जा मंत्री, जिलाधिकारी और एसपी के साथ विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर मार्च माह में कनेक्शन का विच्छेदन नहीं होनेे पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद के अमिला के नवकापुरा निवासी फूलबदन सिंह ने बताया कि साल 2017 में उसका मकान वाराणसी से गोरखपुर जाने वाले फोरलेन की जद में आया था। उसी समय कार्यदाई संस्था ने मकान को तोड़कर सभी को मुआवजा दिया था। बावजूद पांडेयपार उपखंड अधिकारी की ओर से 55 हजार रुपये का बिल भेज दिया। विभाग से लगातार मिल रहे दबाव के बाद छूट योजना के तहत इसी वर्ष जनवरी माह में 36 हजार 244 रुपया जमा करा लिया गया। बीते 23 फरवरी को रसीद देकर विभाग ने कनेक्शन के पीडी होने को बताया। मार्च माह ने जब विभाग से संपर्क किया, तोे वहां से फाइल के गुम होने की बात कह दी गई। कहा कि अब पीडी का कागज नहीं मिलने पर वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें