फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Fri, 10 Sep 2021 01:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के हाथ में किसी जंतु के काटने का निशान दिख रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। 
विज्ञापन
बच्ची के शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। आखिर में शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


मऊ जंक्शन के पश्चिमी तरफ स्थित माल गोदाम और वाशिंग पिट के बीच में झाड़ियों में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव पड़ा था। सूचना पाकर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के हाथ में किसी जंतु के काटने का निशान दिख रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें