फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 दिनों से लापता वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के कैलेंडर तिराहा के समीप सोमवार की सुबह वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली पहुंचे मृतक के पुत्र ने उसकी पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा के कैलेंडर तिराहा से घोसी जाने वाले रोड पर एक मंदिर के पीछे एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर देखते ही सैकड़ों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन तत्काल पता नहीं चल सका। बाद में मृतक के पुत्र मूसा खान ने मौके पर जाकर उसकी पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी तौकीर खान (65) पुत्र जब्बार के रूप में किया।
मृतक के पुत्र मूसा ने बताया कि मृतक उसके पिता तौकीर खान है। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और काफी दिनों से इलाज चलाया कराया जा रहा था। वह विगत 15 दिनों से घर से गायब थे। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर कोतवाली में पहुंचा तो उनकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें