फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के लीलारी भरौली गांव में मंगलवार की सुबह चार दिन पहले लापता बुजुर्ग का शव गांव स्थित पोखरी में मिलने सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत रामकुंवर (76) पुत्र स्व. सूर्यबली कोपागंज थाना क्षेत्र के लीलारी भरौली गांव का निवासी था। रामकुंवर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिवारजनों के काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर कोपागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने पोखरे में रामकुंवर का शरीर पानी में तैरता दिखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें