फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. शिव शंकर सिंह की 101वीं जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्व.शिव शंकर सिंह की 101वीं जयंती शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बाद में उनकी स्मृति में पौधरोपण, मास्क व सेनीटाइजर का वितरण किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने स्व. शिव शंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहे। उनका विद्यार्थी जीवन में महामना मदन मोहन मालवीय और आचार्य नरेंद्र देव से संपर्क रहा , जिसका असर आजादी के बाद उनके कार्यों से दिखाई दिया। कांग्रेस के युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बाबू शिव शंकर सिंह सबको साथ लेकर चलने के प्रबल पक्षधर रहे। कालेज के प्राचार्य रविंद्र नाथ मिश्र ने स्व. शिव शंकर सिंह को युग पुरुष बताया। डीएवी इंटर कालेज मऊ के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी ने उन्हें कर्म योगी बताया। जयंती समारोह में प्रबंधक डॉ राघवेंद्र बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डा. अंजली कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राकेश सिंह आदि ने भी विचार रखे। बाद में श्री गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिछोर में भी जयंती समारोह में स्व. शिवशंकर सिंह का स्मरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें