फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का चयन ट्रायल चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खेल निदेशालय के तत्वावधान में उप्र बाक्सिंग एडहॉक कमेटी के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सात से दस जुलाई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जूनियर बालिका के लिए जिला खेल कार्यालय की तरफ से जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन चार जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालिका खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2006 के बाद एवं 31 दिसंबर 2007 के पूर्व की होना चाहिए। आयु के संबंध में विद्यालय-संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें