फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद जिला कारागार में कुल 591 बंदी निरुद्ध मिले। निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिला बैरक का हाल जाना। इसमें 35 महिलाएं मिली जिनमें तीन सजायाफ्ता हैं। इसमें तीन महिलाओं के साथ तीन बच्चे थे, जिसमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। पूछने पर महिलाओं ने बताया कि बच्चों को समय से दूध मिल रहा है। साथ ही टीकाकरण हो चुका है और डॉक्टर जांच के लिए आते रहते हैं। इस दौरान संरोधक बैरक का निरीक्षण किया, जिसमें 41 बंदी मिले। निरीक्षण के दौरान किसी बंदी से कोई शिकायत नहीं मिली। जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, जेलर नागेश सिंह, उपजेलर अजय कुमार झा, उप जेलर अमर कुमार सिंह, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, धीरज त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें