फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने जिला जेेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग से जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित् - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने वीडियो कांफ्रेसिंग से जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेलर ने बताया कि जिला जेल मे 657 कैदी निरुद्ध हैं, जिसमें से 578 पुरुष, 30 महिला तथा 49 नववयस्क बन्दी हैं। सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जेल अधीक्षक को मीनू के अनुसार तथा गुणवत्तायुक्त भोजन दिए जाने के लिए निर्देश दिया। सचिव के पूछने पर जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी कैदियों का टीकाकरण हो गया है। उन्होंने जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जेल के कैदियों को लीगल एड मुहैया कराए जाने और इसकी जानकारी कैदियों के बीच प्रसारित कराने का निर्देश दिया। सचिव ने प्ली बार्गेनिंग (सौदा अभिवाद) पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि 2005 में इस अवधारणा को 265 ए से 265 एल तक अध्याय 21ए के अंतर्गत इस अवधारणा को लाया गया है। जिसके अंतर्गत मृत्यु दण्ड, आजीवन कारावास तथा सात वर्ष के अधिक के मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में अपराधी चाहे तो वादी मुकदमा, परिवादी को क्षतिपूर्ति प्रदान करते हुए अपने मामले को निस्तारित करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें