घोसी (मऊ)। एसपी सुशील घुले ने शनिवार को एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ राजीवप्रताप सिंह के साथ बाहर से आई फोर्स के ठहरने के लिए घोसी क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का भ्रमण कर वहां सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने क्षेत्र के धरौली स्थित संत नाबर्ट विद्यालय, बनगावां स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, संत जेवियर्स स्कूल भावनपुर, कुमारपर्मार्थ पीजी कॉलेज कल्याणपुर, लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बलुआपोखरा पहुंचे। उन्होंने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने के उद्देश्य से शौचालय, कमरों की स्थिति, पानी, प्रकाश आदि का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम व सीओ आदि को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कोतवाल नागेश उपाध्याय के साथ राजस्वकर्मी साथ रहे।