घोसी। स्थानीय तहसील के सभागार में मंगलवार को एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक हुई। बैठक में नवागत तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने लेखपालों से संवाद किया। एसडीएम ने खसरा फीडिंग एवं कंबल वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
एसडीएम सुरेश कुमार ने खसरा की फीडिंग में पारदर्शिता लाने पर बल देते हुए फीडिंग यथाशीघ्र पूरा करने के लिए कहा। नवागत तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश राजस्व कर्मियों को दिया। लेखपालों ने अपने कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्षेत्र में कार्य करने के दौरान आने वाली कठिनाइयों को बताया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, सुधाकर, रविकुमार, ऋषिकेश सिंह, राजेश सिंह, शेषनाथ चौहान, राजेश उपाध्याय, रितेश सिंह, विजय बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।