घोसी के भेलउरचंगेरी स्थित पशु चारागाह की भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच कर हटवाने का निर्देश देते ए
- फोटो : MAU
घोसी। पोखरे पर हुए अतिक्रमण की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम आशुतोष राय सीओ धनंजय मिश्रा के साथ पहुंचे। शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही तालाब के गहरीकरण का निर्देश दिया। बताते चले कि एसडीएम आशुतोष राय को घोसी तहसील के नवापुरा अमिला स्थित पोखरे पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को एसडीएम सीओ के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायत की सत्यता की जांच की। जहां उन्हें शिकायतकर्ता की शिकायत सही होना मिला। तालाब पर अतिक्रमण देखकर लेखपाल-कानूनगों को इसे खाली कराने और ग्राम प्रधान को तालाब को गहरा करने का निर्देश दिया। इसीक्रम में एसडीएम ने भेलउरचंगेरी स्थित गोवंश आश्रयस्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पशु चारागाह की भूमि पर हुए अतिक्रमण का निरीक्षण किया। पशुचारागाह पर अतिक्रमण करने वालों को जल्द खाली करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके राय आदि मौजूद रहे।