फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब की दुकानों के स्थानांतरण के लिए एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में दो शराब दुकानों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने भातकोल और पलिया में प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों की स्थिति, आसपास की आबादी, प्रतिष्ठानों और आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों से संबंधित जानकारी एसडीएम को दी। उपजिलाधिकारी ने निर्धारित मानकों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बिंदुओं की जांच करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित स्थलों को लेकर अपनी बातें अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें