फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में बेहोश होकर गिरा ,अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव में जमीनी रंजिश को लेकर सोमवार को दो पट्टीदारों रमेश और बरखू यादव के बीच जमीनी विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के एक व्यक्ति ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक व्यक्तियों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। वहां एसओ अखिलेश कुमार ने दोनों के बीच सुलह समझौता करा दिया। आरोप है कि इसी बीच किसी बात को लेकर एक उपनिरीक्षक ने एक व्यक्ति की सिपाहियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग की आशंका की धारा के तहत चालान कर दिया। वहां एसडीएम कोर्ट में एसडीएम के सामने ही घायल व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। एसडीएम ने घायल व्यक्ति को आनन फानन अपनी कार से सीएचसी भेजवाया। वहां के डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर एसडीएम आशुतोष राय का कहना है कि हमारे कोर्ट में आने पर रमेश नामक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजवाया। पिटाई के बारे में नहीं बता सकता ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें