फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की गुहार पर कटान का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में जलस्तर जैसे-जैसे घट रहा है, वैसे-वैसे धर्मपुर विशुनपुर के बिंदटोलिया गांव में कटान बढ़ने से लोगों के मकान नदी में समाते जा रहे। लोगों की गुहार पर एसडीएम ने गांव पहुंचकर कटान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बिंटोलिया गांव में कटान पीड़ितों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से गुहार लगाई थी। मामले को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी मनोज तिवारी ने बिंदटोलिया गांव पहुंचकर कटान का जायजा लिया। साथ ही कटान पीड़ितों को राहत देने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
धर्मपुर विशुनपुर के बिंदटोलिया में कटान तेज होने से ग्रामीणों की धड़कनें तज हो गई हैं। प्रतिदिन लोगों के मकान नदी में विलीन हो रहे हैं। आधा दर्जन मकान नदी की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मनोज तिवारी मधुबन ने जायजा लेने के बाद नदी की जद में आने वाले ग्रामीणों को मकान खाली करने का आदेश दिया। साथ ही नदी में विलीन होने वाले मकानों तथा नदी के जद में आने वाले मकानों की सूची बनाने के लिए लेखपाल को आदेश दिया। जिनके मकान कटकर नदी में गिर गए हैं उनको सुरक्षित स्थान पर रहने के लिये कहा। उधर कटान से सामान बचाने के लिए ग्रामीण खुद ही अपने मकानों को तोड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें