फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्काउट्स-गाइड्स ने रेल यात्रियों की बुझाई प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। भारत स्काउट्स-गाइड्स ने रेल यात्रियों की प्यास बुझाई। सुबह से ही श्रमदान कर इंदारा रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों को स्काउट्स-गाइड्स ने पानी पिलाया। यात्रियों के बोतलों में पानी भी भरा। इंदारा रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों के चालू डिब्बे से लेकर रिजर्वेशन तक के डिब्बे में यात्रियों को स्काउट्स-गाइड्स की ओर से पानी पिलाया गया। भीषण गर्मी में यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की। बच्चों को पानी लेकर पहुंचते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने एक-एक करके बच्चों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझाई। इस नेक कार्य से एक तरफ जहां रेल यात्री खुश थे। तो वहीं बच्चे यात्रियों की प्यास बुझाकर गदगद थे।
विज्ञापन

बच्चों के श्रमदान के लिए प्रशासन से लेकर स्काउट्स-गाइड्स से जुड़े लोगों, आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने भी इनकी मदद की तथा इनके साथ लगे रहे। इस दौरान नरेंद्र कुमार पाठक, ग्रुप लीडर राकेश कुमार, विनोद कुमार, पुष्कर कुमार, गुल्लू राम, रोहित, पीयूष, मनीष, अर्पित, पियांशु, सूर्यांश, आकाश, ज्योति चौरसिया, नीतू, मधु चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें