फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के समय मृतक अपने ससुराल से वापस साले के साथ गांव लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बलिया के उंभाव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर निवासी नंदू राजभर (40) पुत्र रामदत्त राजभर अपने ससुराल मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन नगर पंचायत के उसुरी पोखरा निवासी बेचन राजभर के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। बुधवार को वह दोपहर अपने साले शिवनारायण राजभर के साथ वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था। अभी वह मधुबन बाजार के स्टेट बैंक के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के पीछे बैठा नंदू सिर के बल सड़क पर जा गिरा, वहीं उसका साला सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चला मृतक का साला मामूली रूप से घायल हो गया।

-

सीसी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मधुबन रविंद्र नाथ राय का कहना था कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रक चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें