फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर धान लेकर जा रहे किशोर को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। जमीन सरहरा जमीन गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार की शाम को बेकाबू स्कार्पियो ने धान लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। वाहन के पहिये के नीचे आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। छठ के त्योहार के बीच घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घोसी-नदवासराय मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम-कोतवाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आश्वासन के बाद तीन घंटे के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव निवासी प्रिंस (13) पुत्र अजय राजभर रविवार की शाम करीब पांच बजे खेत से धान काटकर साइकिल पर रखकर घर आ रहा था। गांव से गुजरी घोसी-नदवासराय मार्ग के प्राथमिक विद्यालय के पास नदवासराय से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही प्रिंस साइकिल से गिरकर वाहन के नीचे आ गया। स्कार्पियो का पहिया उसपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर किशोर की मां सीमा और उसके परिजन तथा दूसरे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया।
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम घोसी सुरेश कुमार तथा सीओ घोसी नरेश उत्तम तथा साइबर क्राइम सीओ अजय विक्रम सिंह, कोतवाल राजेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लोगों ने अधिकारियों से मांग की की इस सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं इसलिए स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
इस बीन घटना के दो से ढाई घंटे बाद पुलिस ने वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। साथ ही एसडीएम ने लोगों को स्पीड ब्रेकर भी बनवाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
छठ की पूजा की तैयारी में थी मां
घोसी। किशोर अपने तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता अजय राजभर मुंबई में रहकर काम करते हैं। घर से निकलते समय प्रिंस अपनी मां से जल्दी ही धान लेकर लौटने की बात कहते हुए निकला था। उधर उसकी मां छठ पूजन के लिए तैयार होकर बैठी थी कि उसका बड़ा बेटा आ जाए इसके बाद वह अपने परिवार के साथ पूजा के लिए निकलें। लेकिन इस बीच उसकी मौत की सूचना मिली। छठ पर हुए इस हादसे से पूरा गांव गमगीन हो गया।
एसडीएम घोसी सुरेश कुमार ने बताया कि तीन घंटे जाम समाप्त हो गया। चालक सहित वाहन को पकड़ लिया गया है। लोगों की मांगों के अनुसार जमीन सरहरा प्राथमिक विद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें