फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अच्छी छवि वाले विद्यालय बनेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में अच्छी छवि वाले माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए पांच साल पहले का डाटा खंगाला जाएगा। स्कूल में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन संयुक्त टीम कर रही हैं। बोर्ड भी गोपनीय जांच कराने में जुटा है। जांच के बाद कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में 16 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं।बोर्ड परीक्षा में 81184 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा केंद्र निर्धारण करने की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए परिषद की ओर से विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। केंद्र बनाए जाने से पहले जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील स्तर पर गठित त्रिस्तरीय टीम स्कूल में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन करने में जुटी है।
त्रिस्तरीय टीम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड विद्यालय प्रांगण की फोटोग्राफ, विद्यालय की जिओ लोकेशन (अक्षांश एवं देशांतर) के साथ ही केंद्र पर फर्नीचर, शिक्षण कक्ष, पेयजल, प्रसाधन, शिक्षण कक्षों में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्डर समेत मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। बोर्ड की ओर से भी गोपनीय जांच भी कराई जा रही है। साथ ही किसी भी दशा में नकल कराने वाले विद्यालय सेंटर नहीं बनाने की कोशिश में जुटा है। पांच साल की कुंडली खंगाल करके रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन से जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। कॉलेज की ओर से अपलोड भौतिक संसाधनों का सत्यापन कार्य चल रहा है। जांच के बाद जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण कर संस्तुति कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें