दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास सुबह आठ बजे तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूरजपुर गांव निवासी अयुष नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक स्कूली वाहन लेकर वहां से भाग गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आयुष घोसी स्थित स्कूल जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर मदद की थी।