फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमुना राय की स्मृति में हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
सूरजपुर स्थित विभूति नारायण इंटर कॉलेज में स्व. जमुना राय की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित अजय स्मृ - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर स्थित विभूति नारायण इंटर कॉलेज में दिवंगत जमुना राय की पुण्यतिथि पर सोमवार को छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 22 विद्यालयों के 145 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। दिवंगत जमुना राय विक्टरी इंटर कॉलेज, दोहरीघाट के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह शिक्षा के प्रति समर्पित थे। उनकी स्मृति में आयोजित इस छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। दिवंगत जमुना राय के तीन पुत्रों में आईडीपी राय दिवंगत अजय कुमार राय और अनंजय कुमार राय शामिल हैं। दिवंगत अजय कुमार राय जमुना स्मृति संस्थान के सचिव थे। परीक्षा संस्थान के अध्यक्ष आईडीपी राय और सचिव अनंजय कुमार राय ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 30 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें