वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर शनिवार को उचक्कों ने महिला को झांसा देकर गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती उचक्के फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरौनी निवासी इंद्रावती देवी दवा लेने मुहम्मदाबाद कस्बा में आई थी। जहां वो डॉक्टर को दिखाने के बाद वापस दवा लेकर घर जा रही थी। इसी बीच दो युवक महिला के पास आए उससे बातचीत करने लगे। तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत कर युवकों ने अपने विश्वास में ले लिया। महिला को रुपयों की आवश्यकता की जानकारी होने पर उचक्कों ने उसके द्वारा पहने हुए कान की बाली और मंगलसूत्र के बदले 22 हजार रुपये दिलाने की बात कहकर उससे गहने और 500 रुपये नकदी ले लिए। महिला कुछ समझ पाती इतने में दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को जब समझ में आया तो वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अगल बगल की दुकानों पर लगे सीसी फुटेज की जांच की। महिला को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर बाजार में पहचान करवाई। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। वहीं कोेतवाली से मजह 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना चर्चा का विषय बना रहा।