फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर घटा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया। नदी के घटने के बावजूद नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर खतरे की जद में है। गौरी शंकर घाट पर बुधवार को नदी का जलस्तर 69.50 मीटर रहा। जबकि मंगलवार को नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर रहा। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर घटा। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें