फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर लाल निशान से 70 सेंटीमीटर नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। नेपाल द्वारा तीन बैराजों से कुल 6.57 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू नदी में उफान आ गया है। गौरीशंकर घाट पर शनिवार को शाम चार बजे सरयू नदी का जलस्तर 69.20 मीटर पहुंच गया जो खतरा बिंदु से महज 70 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। यहां खतरा बिंदु 69.90 मीटर है।
विज्ञापन

शनिवार को आठ बजे जल अस्तर 69.02 मीटर पर रहा दोपहर 12 बजे जलस्तर 69.16 मीटर तथा शाम चार बजे जल अस्तर 69 .20 मीटर पर पहुंच गया। इस प्रकार नदी का जलस्तर नौ घंटे में 18 सेंटीमीटर बढ़ गया। जानकारों का कहना है कि जिस तरह से जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है उससे लगता है नदी लाल निशान छूने को आतुर है। सरयू नदी के तेज रफ्तार के चलते ब्रह्मचारी बाबा कुटी के सामने कटान शुरू हो गई है।यहां पर सिंचाई विभाग द्वारा कोई बचाव कार्य नहीं की जा रही है। फोरलेन पुल से टकराकर धाराएं सीधे श्मशान घाट पर आ रही हैं जिससे श्मशान घाट पर खतरा बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा कुछ पत्थर गिराए गए हैं लेकिन हर साल श्मशान घाट पर कटान होती है, सिंचाई विभाग रोकने का प्रयास करता है लेकिन उसके बाद भी कटान रुकने का नाम नहीं लेती है। मौके पर तैनात जेई जे पी यादव ने बताया कटान रोकने का व्यापक प्रबंध किया गया है। सरयू नदी की कटान के निशाने पर भारत माता मंदिर गौरी शंकर घाट जानकी घाट वृद्ध आश्रम आदि तटवर्ती क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें