फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घटाव पर सरयू, कटान का खतरा है बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट / दुबारी। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार घटाव से तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सास ली है, लेकिन कटान का खतरा अभी टला नहीं है। मधुबन तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में जलभराव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। गौरीशंकर घाट पर सरयू का जलस्तर बृहस्पतिवार को 69.47 मीटर रहा। बुधवार को जलस्तर 69.77 मीटर रहा। 24 घंटे में जलस्तर में 30 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। खतरा बिंदु 69.90 मीटर से जलस्तर 47 सेंटीमीटर नीचे है। मधुबन तहसील के देवारा इलाके में सरयू नदी के जलस्तर में घटाव के बाद भी तटवर्ती इलाकों में जलभराव से लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जलमग्न सैकड़ों एकड़ फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उधर, हाहा नाला परसिया रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार को सरयू नदी का जलस्तर 65.20 मीटर रहा। बुधवार को 65.93 मीटर रहा। क्षेत्र के चक्की मुसाडोही, गजियापुर, बरोहा, मोलनापुर, धर्मपुर, बिशुनपुर, नुरूलाहपुर, जरलहवा, नकिहवा सहित विभिन्न गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बिंटोलिया और नई बस्ती में कटान जारी होने से गांव का अस्तित्व की खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें