फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दीवानी न्यायालय में रोपे गए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय, मऊ परिसर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन वृक्षारोपण महाअभियान-2026 और एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा था। कार्यक्रम में दीवानी न्यायालय, मऊ के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया। लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें