फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तीन घंटे पर सैनिटाइज होता रहा स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गुजरात से 1200 यात्रियों को लेकर अपराह्न 3.50 बजे पहुंची ट्रेन पहुंची तो रेलवे कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए। हर आधे-आधे घंटे पर सफाई कर्मचारी स्टेशन को सैनिटाइज करते रहे। सफाई कर्मचारियों की कई शिफ्टों म ड्यूटी लगाई गई थी। नगर पालिका ने रोडवेज बसों के साथ बाहर खड़ी एंबुलेंस को भी सैनिटाइज किया। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज गोयल की मानीटरिंग में सफाई कर्मचारियों ने प्लेटफार्म एक तथा मुख्य द्वार से लेकर चारों प्लेटफार्म को सैनिटाइज किया। इसके बाद प्रत्येक तीन घंटे पर स्टेशन को सैनिटाइज किया जाता रहा। सैनिटाइज किया जाता रहा। वहीं साबरमती एक्सप्रेस के मऊ जंक्शन से पहुंचने से एक घंटे पूर्व नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेेश कुमार, सत्यप्रकाश तथा नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 10 सफाई कर्मचारियों द्वारा प्लेटफार्म एक के साथ परिवहन निगम की 41 बसों और 6 एबुलेंस को सैनिटाइज किया गया। दूसरी तरफ ट्रेन से सभी श्रमिकों को उतरने के बाद रेलवे द्वारा पूरी ट्रेन को सैनिटाइज करने के साथ स्टेशन को नए सिरे से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें